फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. रंगानाथन को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

विज्ञापन
डॉ. एसआर रंगानाथन की जयंती मनाते विद्यार्थी व स्टाफ। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू पुस्तकालय की ओर से पद्मश्री व भारतीय पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एसआर रंगानाथन की जयंती पर आयोजन किया गया। पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. चेतन शर्मा, स्टाफ और विद्यार्थियों ने डॉ. रंगानाथन के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. शर्मा ने बताया कि डॉ. रंगानाथन ने पुस्तकालय विज्ञान के पांच सूत्रों का प्रतिपादन किया, जिससे पुस्तकालय सेवा को नया आयाम प्राप्त हुआ। उन्होंने इन पांच मौलिक सूत्रों को आत्मसात करके पुस्तकालय सेवाएं प्रदान करने का विश्वास दिलाया। उन्होंने बताया कि डॉ. रंगानाथन ने वर्गीकरण, सूचीकरण, प्रबंधन और अनुक्रमणीकरण आदि क्षेत्रों में विशेष योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें