कुरुक्षेत्र। खेल विभाग की ओर से जून माह में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले की तरफ से भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जिलास्तर पर चयन का ट्रायल नौ और 10 जून को किया जाएगा। ये जानकारी जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि इन दो दिनों में 19 तरह के खेलों को शामिल किया गया है जिनमें नौ जून को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आर्चर, पिहोवा बाईपास में साइकिलिंग, द्रोणाचार्य स्टेडियम थानेसर बॉक्सिंग (लडके) व स्वीमिंग, द्रोणाचार्य स्टेडियम में जिमनास्टिक (लडके) व कबड्डी तथा आर्य समाज भवन नए बस स्टैंड के सामने टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 जून को द्रोणाचार्य स्टेडियम में रोइंग, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, हैंड बॉल, एथलेटिक्स, फेंसिंग, शूटिंग व केनोइंग खेल का ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा मारकंडेश्वर स्टेडियम शाहबाद हॉकी, लाडवा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौदा वेटलिफ्टिंग, जिम खाना क्लब सेक्टर आठ में लॉन टेनिस और पिहोवा के भेरियां मिनी खेल स्टेडियम में जूडो खेल के ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।