इस्माईलाबाद। नाम चर्चा घर में पौध रोपण करते सेवादार। स्वयं
- फोटो : Archive
इस्माइलाबाद। नाम चर्चा घर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। ब्लाॅक में दो हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि चिरंजीव गर्ग ने अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बेहद आवश्यक है। हरा भरा वातावरण जहां शुद्ध वायु देता है, वहीं स्वस्थ शरीर भी प्रदान करता है। गुरु महाराज के पावन सानिध्य में यह अभियान अपने मुकाम को हासिल करेगा। इस मौके पर मा. राकेश कुमार, बलजीत सिंह, ओम प्रकाश, नायब सिंह, बलविंदर सिंह, नरेंद्र जैन, संजय सिंगला, अमर गर्ग आदि मौजूद रहे। संवाद