कुरुक्षेत्र के पिहोवा में अरुणाय मोड़ पर मंगलवार सुबह बरसात के कारण झुग्गी झोपड़ी पर एक पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से दो महिलाओं और पांच दिन के नवजात की मौत हो गई। जब हादसा हुआ, तब ये सभी झुग्गी में सोए हुए थे। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हादसे की जांच की जा रही है। बारिश और तेज हवा के चलते झोपड़ी पर पेड़ गिरा। कुरुक्षेत्र में मंगलवार को हुई तेज बारिश के कारण मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा धान भीग गया वहीं धान कटाई का काम भी रुक गया।