फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर सफर महंगा : सैनी माजरा टोल पर पांच प्रतिशत बढ़ी टोल दरें

विज्ञापन
पिहोवा। अंबाला-कैथल नेशनल हाईवे पर ​स्थित थाना टोल प्लाजा । संवाद
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। टोल टैक्स रेट बढ़ने से आम आदमी की जेब पर महंगाई का बोझ पड़ने वाला है। एनएचएआई के अनुसार 1 अप्रैल से पांच प्रतिशत टोल टैक्स बढ़ाया है। सैनी माजरा टोल प्लाजा पर पहले कार का टोल टैक्स 100 रुपये लगता था, जोकि अब बढ़कर 105 रुपये हो गया है। ट्रक, बस और अन्य बड़े वाहनों के लिए जहां पहले 340 रुपये लगते थे, अब बढ़कर 350 रुपये हो गए हैं। लाइट कॉमर्शियल व्हीकल पर पहले 160 रुपये लगते थे, अब बढ़कर 165 रुपये हो गए हैं। सैनी माजरा टोल प्लाजा के मैनेजर अजय राणा के अनुसार नई दरें 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगी। व्यापारी संजीव, राजेश, तरसेम इत्यादि ने बताया कि छोटे व्यापारियों का व्यवसाय पहले ही पश्चिमी देशों के चल रहे युद्ध की वजह से खतरे में है। महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। व्यापार करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में एनएचएआई ने टोल दरों में वृद्धि कर महंगाई का एक और बोझ उनकी जेब पर बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें