फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनौतियों से निपटने को प्रशिक्षण जरूरी

विज्ञापन
केयू में रिफ्रेशर कोर्स का शुभारंभ करते परीक्षा नियंत्रक डॉ. अकेश्वर। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान में लैब अटेंडेंट के लिए साप्ताहिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। केयू के डीन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एवं निदेशक यूआईईटी प्रो. सुनील ढींगरा व रिफ्रेशर कोर्स के नोडल ऑफिसर परीक्षा नियंत्रक डॉ. अकेश्वर शिविर का शुभारंभ किया।
प्रो. ढींगरा ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विश्वविद्यालय के हर कर्मचारी का सर्वांगीण विकास करना है ताकि कर्मचारी अपने क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए अप-टू-डेट रहे। कार्य क्षेत्र में चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोरोना कॉल के दौरान पूरा कार्य ऑनलाइन हुआ, तब उस समय हमारे कुछ तकनीकी कर्मचारियों का प्रयोगशालाओं में कार्य अनुभव कम था। ऐसे समय में इस प्रकार की समस्याओं से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केयू के ट्रेनिंग प्लानिंग और मॉनिटरिंग सेल के नोडल अधिकारी केयू परीक्षा शाखा के नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर ने बताया कि हरियाणा सरकार की राज्य प्रशिक्षण पॉलिसी 2020 के तहत टीपीएमसी सेल के द्वारा विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षक कर्मचारियों के लिए सफल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए थे। इसी कड़ी म लैब अटेंडेंट को प्रशिक्षित करके तकनीकी कौशल को बढ़ावा दिया जाएगा। शिविर में विभिन्न विषय विशेषज्ञों को बुलाकर लैब अटेंडेंट का उनके कार्यों के दायित्व के अनुरूप बारीकी से अध्ययन कराया जाएगा। इस मौके पर डॉ. राजेश अग्निहोत्री, डॉ. पवन दीवान, विजय शर्मा, रामकुमार, दीप्ति शर्मा, सुरभि, अजय शर्मा, हरिकेश पपोसा आइद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें