पिछले दिनों ट्रेन की चपेट में आने से घायल हुए बुजुर्ग की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। जीआरपी कुरुक्षेत्र द्वारा बीते दिनों नीलोखेड़ी-तरावड़ी रेलवे स्टेशन के मध्य ट्रेन की चपेट में आए एक अज्ञात बुजुर्ग को घायल अवस्था में करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से बुजुर्ग को पीजीआई रोहतक में रेफर कर दिया गया था। बीते दिन उक्त बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। जांच अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि मृतक की आयु 55-60 वर्ष की है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।