फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

Tue, 28 Apr 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। रोडवेज बस की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई, टक्कर से ट्रैक्टर सवार युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक भाग निकला। अंबाला के गांव मछौंडा निवासी नवजोत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चचेरा भाई मनदीप सिंह चाचा बलजीत सिंह का स्वराज ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि बलजीत साथ में बैठा था। इसी दौरान पीछे से आई रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मनदीप का सिर ट्राली से टकराया, मनदीप व बलजीत दोनों नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। मनदीप को चंडीगढ़ के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना शाहाबाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें