फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पर्यटकों को महोत्सव में भा रही कैनवास पेंटिंग

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में  ​शिल्पकार सुधीर कुमार द्वारा तैयार की गई पें
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में विभिन्न राज्यों की कला से ब्रह्मसरोवर चमक उठा है। महोत्सव में अपनी श्रेष्ठता को प्रदर्शित करने वाले कलाकारों में से एक राजस्थान के सुधीर कुमार, जो कि पिछले 20 साल से अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में हिस्सा ले रहे हैं और अपनी शानदार कलाकृतियों के चलते अलग पहचान बना चुके हैं।
विज्ञापन


स्टॉल न 33 पर मौजूद स्टोन वर्क पेंटिंग, क्रिस्टल पेंटिंग, तांबे से बनी पेंटिंग, बबल्स पेटिंग, लकड़ी से बनी पेंटिंग और कैनवास पेंटिंग जैसी अद्भुत कलाकृतियां उनकी कला को अलग पहचान दे रही हैं। शिल्पकार सुधीर कुमार ने कहा की हर साल उन्हें यहां आए लोगों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिलती हैं, जो कि उन्हें अगले साल फिर से आने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। पर्यटकों के द्वारा उनकी कला की कदर किसी पुरस्कार से कम नहीं है। स्टोन वर्क जैसी अद्भुत कला के लिए सुधीर कुमार को वर्ष 1999 में उस समय के गवर्नर अंशुमान सिंह द्वारा राजस्थान राजकीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। स्टोन वर्क पेंटिंग दिन में तो अपनी सुंदरता बिखेरती ही है, साथ ही इस पर लगे पत्थरों की वजह से यह रात में भी चमकती है, जो इस कला की खासियत है। देशभर के मेलों में अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले इस कलाकार का जीवन काफी प्रेरणादायक रहा है। महज 200 रुपये से अपना पेंटिंग का कारोबार शुरू किया। आज उनके पास 200 रुपये से लेकर चार हजार रुपये तक की पेंटिंग मौजूद हैं, जो कि पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें