समालखा (वि)। हरे कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल बापौली में दशहरा उत्सव मनाया गया। सबसे पहले सरस्वती वंदना के साथ शुरुवात की गई। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिककार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें रामलीला, डांडिया, रावण दहन और भरत मिलाप मुख्य आकर्षण रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और रामायण की शिक्षाओं से जोड़ना था, जिससे वे हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जान सकें और जीवन मूल्यों को आत्मसात कर सकें।
रामलीला में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को अत्यंत भावपूर्ण अभिनय के माध्यम से
प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रबंधक सुभाष वर्मा ने बच्चों को रामलीला का महत्व बताया। मौके पर विद्यालय की निदेशक पुष्प ठाकुर मौजूद रहीं।