कुरुक्षेत्र। देश विदेश में 30 हजार से अधिक शो कर चुके अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जादूगर सम्राट शंकर को आज अग्रवाल धर्मशाला मोती चौक में अग्रवाल समाज की ओर से सम्मानित किया जाएगा। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला ने बताया कि अग्रवाल समाज जादूगर सम्राट शंकर के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। जादूगर सम्राट शंकर गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर आए हुए हैं। संवाद