फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि यंत्र खरीद की अंतिम तिथि आज : डॉ. मनीष वत्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम 2025-26 के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए किसानों की ओर से ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। ड्राॅ में चयनित 915 किसानों में से 792 अनुदान के योग्य पाए गए किसानों को विभाग की ओर से ऑनलाइन परमिट जारी कर दिए गए हैं। किसान स्वयं या डीलर के माध्यम से परमिट निकलवा सकता है। किसानों के लिए कृषि यंत्र खरीद की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। खंड कृषि अधिकारी डॉ. मनीष वत्स ने बताया कि किसान अपना कृषि यंत्र खरीद कर बिल, ई वे बिल और मशीन के साथ स्वयं की फोटो, लेजर कटिंग की फोटो डीलर के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड करवाएंगे। डीलर पोर्टल पर बिल इत्यादि 5 अक्तूबर तक अपलोड कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें