इस्माईलाबाद। ग्राम पंचायत जलबेहड़ा की ओर से गांव के युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट किट वितरित की गई। पंचायत ने युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रखने के उद्देश्य से यह पहल की है, ताकि युवा खेलों में आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर सकें। सरपंच प्रतिनिधि राजेश शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत समय-समय पर गांव के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करती रहती है। इस अवसर पर पंचायत सदस्य अमित राणा, पन्नालाल प्रधान पाल समाज सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।