कुरुक्षेत्र। जिले में अलग-अलग जगहों पर अवैध काॅलोनियों को तोड़ने व अवैध निर्माण को गिराने के लिए विभाग की तरफ से समय सीमा तय की गई है। इसके लिए टीमें गठित की जाएंगी। जिला नगर योजनाकार अधिकारी विक्रम कुमार ने कहा कि योजनाकार विभाग की तरफ से जिले के ब्लॉक थानेसर, पिहोवा, लाडवा, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र में नौ से 16 मई तक अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रशासन की तरफ से बाकायदा डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाएगा और पुलिस प्रशासन की तरफ से पर्याप्त बल और पुलिस की भी नियुक्ति की जाएगी।