फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों को रक्षा सूत्र बांधकर किया तिलक

विज्ञापन
जिला जेल में बंदियों को राखी बांधतीं ब्रहमाकुमारी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्रह्माकुमारी बहनों व गीता सह शिक्षा माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं द्वारा जेल फिलिंग स्टेशन व जेल के अंदर बंदियों व कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधकर तिलक किया व मिठाइयां खिलाई। ब्रह्माकुमारी बहनों व विद्यालय की छात्राओं ने बुराई की राह छोड़कर अच्छाई की राह पर चलने का संदेश दिया और भविष्य में बंदियों से जीवन में बुरी आदतों को छोड़ने का संकल्प दिलवाया।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने कहा कि कारागार विभाग हरियाणा के महानिदेशक अकिल महोम्मद के आदेशानुसार रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में 11 अगस्त को सभी बंदियों को उनकी बहनों के साथ खुली मुलाकात कराई जाएगी। इस मौके पर जेल उप अधीक्षक शिवेंद्र कुमार, लाईन अधिकारी पाल सिंह सहित जेल प्रशासन मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें