फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: टाइगर कराटे एकेडमी यमुनानगर की टीम रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। शिवाला रामकुंडी लाडवा में यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा कराटे रिपब्लिक कप का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगध्यान तथा प्रधान विजय भूषण तनेजा ने खाटू श्याम जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष जोग ध्यान ने बताया कि पब्लिक कराटे प्रतियोगिता में यमुनानगर ,कुरुक्षेत्र, अंबाला, कैथल ,झज्जर तथा हासी के खिलाड़ियों ने उत्साह और उमंग के साथ रिपब्लिक कप में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में टाइगर कराटे अकादमी ,यमुनानगर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए 31 हजार रुपए का नकद इनाम जीता। यूथ स्पोर्ट्स अकादमी लाडवा की टीम ने अपना शानदार खेल दिखाते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा 21 हजार रुपये का नकद इनाम प्राप्त किया। महर्षि मारकंडेश्वर विद्यालय मुलाना ,अंबाला ने तृतीय स्थान पर अपना कब्जा जमाया तथा पानीपत की टीम चौथे स्थान पर रही। सभी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अपने श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन किया। यूथ स्पोर्ट्स अकादमी लाडवा के खिलाड़ी फराज और आसिफ ने ब्रॉन्स, रेहान खान , गर्वित मंगला तनिष्क ,एकांत जोगी माजरा ,पूर्व चलिया ने सिल्वर, कुंज सैनी, इशांत सैनी, गर्व मंगला , सन्नी , रिंकल, सलमान अंसारी, निकुंज अत्री, सुखराज ढिल्लों ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। संगठन के खिलाड़ियों ने कुल 16 पदक जीतकर द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया। इस प्रतियोगिता में ओपन चैलेंज भी रखा गया। जिसमें दो खिलाड़ियों को नकद 5100 रुपए का इनाम प्रति खिलाड़ी दिया गया तथा दो खिलाड़ियों को 3100 रुपये का इनाम प्रति खिलाड़ी दिया गया। रिपब्लिक कप का आयोजन स्टडी अंपायर हिनोरी रोड ,लाडवा के सहयोग से करवाया गया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विक्रम पंजेटा, प्रबंधक चोला मंडलम बैंक कुरुक्षेत्र ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल से जीवन में अनुशासन तथा संयम आता है। जीवन में प्रत्येक विद्यार्थी को किसी न किसी खेल से अवश्य जुड़ना चाहिए। चेयरमैन जोगध्यान ने कहा कि मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेलों का महत्वपूर्ण स्थान है। इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष राजेंद्र ,प्रेस प्रवक्ता मुकेश शर्मा ,जगमाल मेहरा, कमलजीत फौजी, सुरेन्द्र भूखड़ी, राजवीर फाेजी,विक्रम मुरादनगर, जितेंद्र, उप प्रधान रमन कुमार, लक्ष्मण दास वाल्मीकि ,कोच अरुण, रवि , गौरव बपदा,आकाश इत्यादि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें