जठलाना। जठलाना थाना क्षेत्र के गांव खजूरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब इंद्री थाना पुलिस और वहां की सीआइए स्टाफ की गाड़ियां दबिश देने पहुंची। पुलिस को देख ग्रामीण इकट्ठे हो गए। दरअसल गांव चौगामा का रहने वाले एक नाबालिग लड़का खजूरी की एक लड़की के साथ फोन पर बातें करता था जिसकी भनक लड़की के परिजनों को लग गई। इस पर लड़की का यूपी में रहने वाला मामा अन्य लड़कों को साथ लेकर चौगामा गांव में पहुंचा और उस लड़के को उठा खजूरी ले आए। इससे क्षेत्र में अपहरण की खबर फैल गई।
पुलिस ने दबिश दी तो लड़का खजूरी गांव में एक रिश्तेदार के घर से मिला। लड़के को घर से उठने के मामले में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया ओर अपने साथ इंद्री थाने में ले गई। इंद्री थाना प्रभारी भगवान ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि नाबालिग लड़के को कुछ लोग दो बाइकों पर उठाकर ले गए हैं। लड़के को ढूंढ लिया है और पुलिस कस्टडी में रख लिया है व तीन व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
बिशारतगंज में श्रीकृष्ण की भेष भूषा में तैयार बालिका वर्णिका साहू