कुरुक्षेत्र। भगवान परशु राम कॉलेज के तीन विद्यार्थियों का रोइंग स्पर्धा के लिए चयन हुआ है, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी की लहर है। ये खेल नीदलैंड में होने है। ये जानकारी प्राचार्य प्रो. शीश पाल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि रोइंग का एक खिलाड़ी मनदीप पहले भी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में एक पदक प्राप्त करके कॉलेज व विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर चुका है। साथ ही साथ कॉलेज की दो छात्राएं सविता और सुमन को भी इन खेलों में चयनित होने पर कॉलेज का नाम रोशन हुआ है। उनका कॉलेज में स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि ये तीनों ही छात्र बीए प्रथम वर्ष के हैं, जिनका दाखिला कॉलेज में स्पोर्ट्स कोटे के आधार पर किया गया है। खेल समिति के संयोजक डॉ. हीरा लाल ने तीनों को आगामी खेल प्रतियोगिता के लिए खेल समिति की ओर से शुभकामनाएं दी। इस मौके पर डॉ. सौरभ त्रिखा व डॉ. दिलबाग सिंह, डॉ. सुरेश पाराशर, प्रो. वास्तव दत्ता, डॉ. सौरभ त्रिखा, डॉ. दिलबाग सिंह व अन्य मौजूद रहे।