फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र से तीन क्विंटल गेहूं चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। राजकीय प्राइमरी-मिडल स्कूल नंबर दो स्थित दो आंगनबाड़ी सेंटर से चोर तीन क्विंटल गेहूं चुरा ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेंटर इंचार्ज मोना व मीनू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि रात के समय चोर सेंटर के मेन गेट का ताला तोड़ अंदर घुसे और गेहूं की पेटियों में से तीन क्विंटल गेहूं चुरा कर ले गए। सुबह वह सेंटर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर गेहूं की चोरी हुई थी। चोरों ने सेंटर के बन रहे भवन की खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने मौके का मुआयना करके शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें