फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिसकर्मी व होमगार्ड के जवान के साथ मारपीट के आरोप में तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिसकर्मी और होमगार्ड के जवान के साथ मारपीट करने और ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन

थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में एसपीओ जसविंद्र सिंह ने कहा कि वह थाना लाडवा में तैनात है। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अपने होमगार्ड साथी रोहित कुमार के साथ जिंदल चौक पर सरकारी बाइक पर गश्त कर रहा था। तभी चौक के पास से एक बगैर नंबर की बाइक पर दो युवक निवारसी बाजार लाडवा की तरफ आए।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों युवकों को बाइक रोकने का इशारा किया, मगर वे बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास करने लगे। उन्होंने किसी तरह से उनको रोककर पूछताछ की। पूछताछ में चालक का अपना नाम शुभम व पीछे बैठे युवक ने रजत निवासी घडोला बताया। बगैर नंबर की बाइक होने पर उसने उन युवक से बाइक के कागजात मांगे, जिस पर दोनों भड़क गए और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो उन दोनों ने गुस्से में आकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने उसकी वर्दी फाड़ दी तथा वर्दी पर लगी नेम प्लेट भी तोड़ दी। कुछ देर बाद पीछे से एक अन्य व्यक्ति भी मौके पर पहुंचा और वह भी उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। इस आरोपी ने उसे वर्दी उतरवाने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस विभिन्न धाराओं के तहत शुभम, रजत व धर्मवीर निवासी घडौला को नामजद करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें