फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जानलेवा हमला करने के तीन और आरोपियों गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तीन महीने पहले ऑटो यूनियन के प्रधान पर जानलेवा हमला करने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने रोहित, सुनील कुमार उर्फ बच्ची निवासी ज्योतिसर व सुनील कुमार उर्फ सिल्लू निवासी गोरखा समेत 10 आरोपियों को पकड़ चुकी है। थाना केयूके में 13 जून को दर्ज शिकायत में प्रवीन उर्फ काली निवासी ज्योतिसर ने बताया था कि वह ऑटो यूनियन का प्रधान है। एक जून उसके पास अनजान नंबर से कॉल आई थी, जिसमें उससे एक लाख रुपये की रंगदारी तथा 10 हजार ऑटो यूनियन से हफ्ता देने की धमकी दी थी। अगले दिन कई गाड़ियों में आए 50 लोगों ने उसके कार्यालय में घुस तोड़फोड़ की थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने 16 जुलाई को आरोपी अमित यादव व शिवम उर्फ गोरखा और 19 जुलाई को रवि कुमार, विनय यादव व अजय कुमार को गिरफ्तार किया था। अदालत के आदेश से आरोपी कारागार भेज दिए थे। छह सितंबर को सीआईए-दो ने आरोपी साहिल कुमार उर्फ साहिल बैरा को पकड़ा था। आगामी जांच करते टीम ने तीन और आरोपी रोहित, सुनील कुमार व सुनील कुमार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें