फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों के पर्स चोरी चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्य काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों के पर्स चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बस में चढ़ने वाले यात्रियों की जेब पर्स चोरी चुराते थे। पुलिस ने आरोपियों से चोरी सेदो हजार रुपये और कागजात बरामद किए हैं। आरोपी विशाल उर्फ निक्कू निवासी घिसरपड़ी, सागर निवासी नोरता व जसविंद्र सिंह उर्फ जस्सा वासी जोहड़ माजरा खुर्द (करनाल) को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 19 अक्तूबर को शमशेर सिंह वासी ने थाना लाडवा पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह करनाल में प्राइवेट नौकरी करता है। वह हर रोज लाडवा से बस में करनाल जाता है। दिनांक 19 अक्तूबर को वह सुबह करीब नौ बजे इंद्री चौक लाडवा से बस में चढ़ने लगा तो उसकी पैंट की पिछली जेब से किसी ने उसका पर्स चोरी कर लिया था औ फरार हो गया था। उसके पर्स में करीब दो हजार रुपये व कागजात थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपी विशाल, सागर व जसविंद्र सिंह को गिरफ्तार की लिया। उनके कब्जे से चोरी के दो हजार रुपये व कागजात बरामद करके आरोपियों को कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें