कुरुक्षेत्र। वात्सल्य वाटिका में आयोजित शिविर में योग करते विद्यार्थी ।
कुरुक्षेत्र। वात्सल्य वाटिका में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन वात्सल्य वाटिका संस्थापक स्वामी हरिओम दास परिव्राजक ने किया। शिविर में विद्यालय प्रधानाचार्य गौरव चौधरी और विद्यालय बच्चों ने भाग लिया। विद्यालय आचार्य परिवार ने अपने घर पर रहकर ही योग आसन का अभ्यास किया। वात्सल्य वाटिका संस्थापक स्वामी हरिओम दास परिव्राजक ने कहा कि हम सभी को योग आसन को अपने जीवन में डालना चाहिए। आसन करने से शरीर में चुस्ती फुर्ती रहती है। शरीर में लचीलापन आता है। एक अकेले सूर्य नमस्कार करने से उसमें सभी आसन आ जाते हैं। संवाद