फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 8 अप्रैल से

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्रोशर का विमोचन करते कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा। संवाद - फोटो : दुकान पर हुई तोड़फोड़ की घटना की जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीनेट हॉल में कुरुक्षेत्र : थ्रू द एजिस विषय पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के ब्रोशर का कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति ने वीरवार को विमोचन किया। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति व पुरातत्व विभाग के श्रीमद्भगवद्गीता अध्ययन केंद्र, इंडियन काउंसिल ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च, नई दिल्ली व विजन कुरुक्षेत्र के सहयोग से किया जा रहा है। प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ज्ञान-विनिमय के महत्वपूर्ण मंच होते हैं। सम्मेलन के निदेशक प्रो. भगत सिंह ने बताया कि इसमें गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद भी मौजूद रहेंगे। विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों से एआईएच, विद्वान, शोधार्थी और विशेषज्ञ शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। बेस्ट रिसर्च पेपर प्रस्तुत करने वाले विद्वान को सम्मानित किया जाएगा। कुलसचिव लेफ्टिनेंट प्रो. वीरेंद्र पाल, मदन मोहन छाबड़ा, प्रो. आरके देसवाल, प्रो. शुचिस्मिता व प्रो. महासिंह पूनिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें