कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के निकट स्थित शहर की प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें सर्वजातीय खापों, महिला संगठनों, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनों, छात्र संगठनों, चिकित्सकों, वकीलों एवं समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों की भागीदारी रहेगी। धर्मशाला के प्रधान डॉ कृष्ण श्योकंद ने बताया कि चिंतन शिविर 12, 13, 14 जून को होने वाला है। इसको लेकर सोमवार आठ जून को सुबह साढ़े 10 बजे समीक्षा बैठक की जाएगी। इसमें देशवाल खाप प्रधान संजय देशवाल सहित विभिन्न खापों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी शामिल होंगे और सम्मेलन की रूपरेखा एवं उद्देश्यों के बारे में बताएंगे।