कुरुक्षेत्र। विभिन्न मामले में अदालत से भगोड़ा घोषित तीन अपराधियों को पुलिस ने काबू किया। अपराधी टोनी, साहिल उर्फ विशाल निवासी रामगढ़ रोड़ व अश्वनी कुमार उर्फ बिट्टू निवासी दीदार नगर थानेसर को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि आरोपी टोनी को थाना सदर पिहोवा वर्ष 2020 के एक्साइज एक्ट मामले में जेएमआईसी पिहोवा उपेंद्रा सिंह की अदालत ने 22 फरवरी को भगोड़ा अपराधी घोषित किया था। वहीं आरोपी साहिल उर्फ विशाल को थाना सदर पिहोवा में दर्ज वर्ष 2020 के लड़ाई-झगड़े के मामले में जेएमआईसी पिहोवा उपेंद्रा सिंह की अदालत ने एक फरवरी को भगोड़ा अपराधी घोषित किया था। अन्य मामले में आरोपी अश्वनी कुमार उर्फ बिट्टू को थाना सदर पिहोवा वर्ष 2018 के चोरी के मामले में जेएमआईसी पिहोवा उपेंद्रा सिंह की अदालत ने 22 फरवरी को भगोड़ा अपराधी घोषित किया था। तभी से तीनों अपराधी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपे हुए थे। गुप्त पर सूचना सीआईए-दो की टीम ने तीनों भगोड़े अपराधी टोनी, साहिल व अश्वनी को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।