सट्टा खाईबाड़ी करने के आरोप में पुलिस ने तीन सटोरियों को काबू किया। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2240 रुपये बरामद किए। सीआईए-एक की टीम ने गुप्त सूचना पर राजकुमार वासी न्यू कॉलोनी रेलवे रोड को रेलवे रोड पर सट्टा खाईबाड़ी करते हुए काबू किया। आरोपी के कब्जे से 1180 रुपये बरामद हुए। वहीं टीम ने मुकेश वासी सैणी कॉलोनी को गांधीनगर में मंदिर के पास से सट्टा खाईबाड़ी करते हुए 510 रुपये तथा राहुल वासी लाडवा को हिनौरी चौक लाडवा के पास सट्टा खाईबाड़ी करते हुए 550 रुपये के साथ काबू किया। आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। बाद में जमानत पर रिहा किया गया।