फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फायरिंग करने के तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कुुरुक्षेत्र। डेढ़ महीना पहले जमीन के विवाद के चलते रुआं गांव में गोली चलाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पवनदीप उर्फ पवन निवासी अमृतसरिया फार्म, गुरदीप सिंह निवासी बटेड़ी व गुरमीत निवासी झिंवरहेड़ी को अदालत के आदेश से दो दिन के रिमांड पर लिया है। थाना सदर पिहोवा में 28 अप्रैल को दर्ज शिकायत में संदीप कुमार निवासी रुआं ने बताया था कि उनका गांव के ही गुरदीप सिंह के साथ जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। 28 अप्रैल को उनके घर के पास तीन कारों में 15-20 लोग सवार होकर आए और गाली-गलौज करने लगे। वे घर से बाहर निकले तो आरोपियों ने उन पर 8-10 राउंड फायर कर दिए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी पवनदीप, गुरदीप सिंह व गुरमीत को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें