फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस कर्मियों से मारपीट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिसकर्मियों से मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले मेंं पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रमन कुमार, गोलू, जतिन, विढोर निवासी नगला जट्टान जिला अंबाला को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि थाना शाहाबाद के अंतर्गत हुडा पुलिस चौकी प्रभारी पीएसआई महेश कुमार, मुख्य सिपाही देशराज, होमगार्ड सतबीर व प्रमोद कुमार की टीम दो बाइकों पर सवार होकर लाडवा पुल के नीचे नाका ड्यूटी के लिए लाडवा चौक की तरफ जा रहे थे। रास्ते में पुलिस टीम को एक बाइक पर चार लोग चौक की तरफ जाते दिखाई दिए। टीम ने उनको रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने बाइक दौड़ा दी और भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। जैसे ही टीम उनके पास पहुंची तो बाइक चालक ने कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी इसके साथ ही उन्हें धमकी भी दी। टीम ने तुरंत प्रभाव से आरोपियों को काबू कर लिया। थाना शाहबाद में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की बाइक को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें