फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गेस्ट हाउस संचालक के साथ मारपीट करने के तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक महीने पहले गेस्टहाउस में घुसकर संचालक के साथ मारपीट करके चोट मारने के मामले में पुलिस ने होटल संचालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी देवदत्त आर्य उर्फ कुलदीप निवासी क्योड़क जिला कैथल ने उसके होटल का काम कम होने पर अपने साथी संदीप कुमार उर्फ शैडी निवासी मिर्जापुर व धीरज रावत उर्फ अर्चु निवासी कर्ण काॅलोनी के साथ मिलकर हमला किया था।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में 26 मई को दर्ज शिकायत में बलराज निवासी खानपुर रोडान ने बताया था कि उसने आठ माह से एक गेस्ट हाउस किराए पर लिया हुआ है। 25-26 की रात करीब 12.45 बजे उसके पास उसके गेस्ट हाउस से फोन आया था कि पास वाले होटल से कुछ युवक यहां नौकरी करने वाले सुरेंद्र के साथ हाथापाई कर रहे हैं। वह उसी समय अपने गेस्ट हाउस पर आ गया था। उसने मारपीट का कारण पूछा तो आरोपियों ने बताया कि उनकी वजह से उनका काम कम हो गया है। इसी बात को लेकर होटल के संचालक कुलदीप व दो-तीन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज, हाथापाई की तथा गंडासी से हमला कर उसे घायल कर दिया था। शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी देवदत्त आर्य, संदीप कुमार व धीरज रावत को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपियों को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें