फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक हमला करके मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 23 जून को शेर सिंह वासी मनियारपुर ने थाना सदर थानेसर को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पास गांव में एक एकड़ जमीन है। उसके और उसके पड़ोसियों के पास जमीन कम होने के कारण रास्ता नहीं हैं। वह सभी एक-दूसरे के खेतों में से ही साधन निकालकर खेती करते हैं। 21 जून गुलाब सिंह, साहब सिहं ने उसे उनके खेत में से ट्रैक्टर निकालने से मना कर दिया था। इसके बाद शाम को रामचंद्र, साहब सिंह, गोल्डी, साहब सिंह, हरि राम, गुलाब, गुलशन, जसमेर सिंह, अमरजीत, अभिषेक, विनोद, दर्शन सहित छह महिलाओं ने मिलकर उसके घर में घुसकर उसकी पत्नी, बेटे, पुत्रवधू और उस पर लाठी, डंडे, कस्सी, गंडासी से हमला करके जख्मी कर दिया था। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। इस झगडे़ में लगी चोटों के कारण वह बेहोश हो गया तथा परिवार वाले उसे सरकारी अस्पताल मथाना लेकर गए, जहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया था। शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी हरि राम, साहब सिंह व अमरजीत सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें