फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मारपीट कर छीनाझपटी करने के तीन आरोपी धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो सप्ताह पूर्व किसान के साथ मारपीट कर छीनाझपटी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार्तिक कुमार उर्फ बंटी उर्फ खलनायक निवासी कवारखेड़ी, हर्षदीप निवासी बीड़ अमीन व मुनीष निवासी सावंत जिला करनाल ने रास्ता रोककर वारदात को अंजाम दिया था। थाना केयूके में दो सितंबर को दर्ज शिकायत में नरसी निवासी खानपुर रोड़ान ने बताया था कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। एक सितंबर को वह अपने घर से बाइक पर अपने खेत में जा रहा था जैसे ही वह ढांड रोड पर पहुंचा तो एक बाइक पर आए तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। बाइक से उतरते ही उन्होंने उसके साथ मारपीट की व उसकी जेब से 600 रुपये निकाल लिए। आरोपी से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी कार्तिक कुमार, हर्षदीप व मुनीष को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपियों को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें