फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डंडे, बिंडे से किया हमला, 37 हजार की नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मारपीट कर नकदी छीनने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को नामजद कर आठ युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता से जबरन 37 हजार रुपये भी छीन लिए।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में रविंद्र सिंह निवासी भगवान नगर कॉलोनी पिपली ने कहा कि पांच मार्च की रात आठ बजे वह अपने कार्यालय से घर जाने के लिए निकला था तभी उसके पास ही ताऊ का बेटा हरप्रीत सिंह मिल गया। उसने उससे कहा कि उसे अपनी दुकान चिकन कार्नर का किराया लेना है। वह उसके साथ उसकी गाड़ी में बैठकर दुकान के नजदीक उक्त होटल में चला गया। वे करीब एक घंटा दुकान के अंदर बैठे रहे। उसे दुकान के बाहर कुछ युवकों का गाली-गलौज करने का शोर सुनाई दिया। वह दुकान के बाहर आए तो उसके चचेरे भाई दिलप्रीत व हरप्रीत सिंह के साथ जसप्रीत, हरमन, जीवन, मनीश कुमार व अन्य चार-पांच अन्य युवक बिंडे-डंडे के साथ मारपीट कर थे। उसने दिलप्रीत व हरप्रीत को उनसे छुड़ाने की कोशिश की तो किसी ने उसके सिर में ईंट मारी और वह नीचे गिर गया। उसके बाद उसे व उसके भाइयों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसकी जेब से 37 हजार रुपये जबरन निकाल लिए। हमले में उसके भाई दिलप्रीत का मोबाइल टूट गया। पुलिस ने शिकायत पर जसप्रीत, हरमन, जीवन, मनीश व चार-पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें