फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अफीम सप्लायर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Mar 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने अफीम सप्लाई करने वाले युवक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बाबैन निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 80 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कमल दयाल सिंह निवासी बड़तौली व पुनीत भट्टी निवासी बाबैन को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एएनसी प्रभारी प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि प्रिंस कुमार अफीम बेचने का धंधा करता है। आज भी बाबैन-लाडवा रोड पर अफीम बेचने के लिए आएगा। सूचना पर पुलिस टीम बाबैन-लाडवा रोड पर पहुंची, जहां उन्होंने शक के आधार पर एक युवक को काबू करके उससे पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 80 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बाबैन में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें