फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद फैक्टरी से नौशादर चुराने के तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीना पहले बंद पड़ी फैक्ट्री से नौशादर चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी बूटा सिंह, गौरव और गुरमीत सिंह वासी अरनैचा के कब्जे से चोरीशुदा 34 कट्टे नौशादर बरामद करके तीनों को जेल भेज दिया। ईश्वर दास वासी गुमथला गढ़ ने 27 जून को थाना सदर पिहोवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी कैथल रोड पर नौशादर की फैक्ट्री है। उसकी भट्ठियां करीब छह महीने से बंद पड़ी है। उसका नौशादर का कुछ स्टॉक कट्टों में पैक हुआ रखा था। 25 जून की रात चोर फैक्टरी के कमरे का कुंडा तोड़कर करीब 80 कट्टे नौशादर चुरा ले गए थे। शिकायतकर्ता ने बूटा सिंह पर चोरी करने का शक जताया था। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी बुटा सिंह, गौरव, व गुरमीत सिंह को गिरफ्तार करके कब्जे से चोरीशुदा 34 कट्टे नौशादर बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें