फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में काम करने के लिए नौकरानी देने का झांसा देकर ठगे 8200 रुपये, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शातिर ठग ने घर के काम के लिए नौकरानी देने का झांसा देकर थानेसर एक व्यक्ति से 8200 रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानेसर निवासी तुलसीदास ने कृष्णा गेट पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे घर के काम के लिए नौकरानी की जरूरत थी। इसीलिए उसने एकएप की मदद ली। इस पर एक महिला मौमिता दत्ता का कॉल उसके पास आया। उसने बताया कि वह एक एजेंसी में काम करती है जो हाउस मेड प्रोवाइड कराती है। बातचीत तय होने के बाद उसने उसके पास व्हाट्सएप पर दो महिलाओं के फोटो भेजी। उसने फोटो को देखकर एक महिला को नौकरानी रखने के लिए हां कर दी। इस पर मोमित्ता ने उससे घर का पता मंगवाया और एडवांस भुगतान देने को कहा। उसके कहने पर उसने 8200 रुपये उसके बताए खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। दो दिन बाद भी उसके पास कोई नौकरानी नहीं आई। उसने मोमित्ता के नंबर पर कॉल किया तो उसका नंबर भी बंद मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें