फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवती की सच्चे मन से पूजा करने वाले कभी खाली हाथ नहीं लौटते : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दीदार नगर स्थित बाला सुंदरी मंदिर में रात्रि को विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। मंदिर की संचालिका कमलेश माता ने बताया कि, जिसमें सर्व प्रथम नवग्रह पूजन पंडित अंकित शर्मा ने विधिवत रूप से संपन्न करवाया। गोशाला बाजार से पधारे ओम भाई सुभाष भाई एंड पार्टी ने महामाई का गुणगान किया। कुसुम राणा ने बताया कि मां भगवती सभी लोगों पर अपनी कृपा बनाए रखें और सबके घर में सुख समृद्धि का वास हो, लक्ष्मी का वास हो। उन्होंने कहा कि जो लोग माता में विश्वास रखते हैं, वे माता के दर से कभी खाली हाथ नहीं लौटते। कुसुम राणा ने कहा कि हमें इस प्रकार के धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर मां भेंटों पर श्रद्धालु झूम उठे वहीं सुंदर झांकियों ने सबक मन मोह लिया। कमलेश माता ने बताया कि इस कार्यक्रम में कृष्णा संगिनी सेवा ट्रस्ट कुरुक्षेत्र की संचालिका कुसुम राणा व नाभि कमल मंदिर से पधारे महंत विशाल मणि ओर पंचकूला की टीम के साथ मां भगवती के जागरण में हाजिरी लगाने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें