फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडीएक्स रखने के मामले में तीसरा आतंकी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीने पहले नेशनल हाईवे-44 पर शाहाबाद के निकट जंगल में पेड़ के नीचे आरडीएक्स रखने के मामले पंजाब पुलिस ने तीसरे आरोपी नछत्तर सिंह को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जिला पुलिस उसे अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी। आरोपी के कब्जे से पुलिस को डेढ़ किलो आरडीएक्स भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

बता दें चार अगस्त को एनएच-44 पर शाहाबाद के पास एसटीएफ ने शमशेर सिंह उर्फ शेरा वासी चोला साहिब तरनतारन की निशानदेही पर एक किलो 300 ग्राम आरडीएक्स, आईईडी, स्विच, टाइमर, बैटरी और डेटोनेटर बरामद किया था। पूछताछ के बाद आतंकी शमशेर की पहचान पर पुलिस ने दूसरे आतंकी रोबिन प्रीत को गिरफ्तार किया था। मामले में नछत्तर सिंह का नाम भी सामने आया था। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि आरडीएक्स मामले में नछत्तर सिंह को पंजाब पुलिस ने काबू किया हैै। जिला पुलिस आतंकी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी। आरडीएक्स मिलने का मामला शाहाबाद पुलिस थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें