फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: घर से जेवर व नकदी चुराने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। दो महीने पहले घर से जेवर व नकदी चुराने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अवतार सिंह उर्फ काला हाल निवासी वशिष्ठ काॅलोनी के कब्जे से आधा किलो से ज्यादा चांदी बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने अवतार सिंह सहित तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में राजिंद्र कुमार निवासी देवी मंदिर पिपली ने बताया था कि 22 जनवरी रात करीब साढ़े सात बजे वह अपने परिवार के साथ मकान के मुख्य गेट का ताला लगाकर अपने काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान चोर घर का ताला तोड़कर घर से सोने व चांदी के जेवर, एक एपल की घड़ी व 50 हजार रुपये नकदी चोरी कर फरार हो गए थे। वापस आए तो घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला था। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए 31 जनवरी को महिला आरोपी संगीता निवासी कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर 500 रुपये बरामद किए थे। नौ मार्च को सीआईए-एक की टीम ने दूसरे आरोपी मोनू निवासी पिपली को गिरफ्तार कर एक हजार बरामद किए थे। अदालत के आदेश से दोनों आरोपियों को कारागार भेज दिया था। आगामी जांच करते हुए टीम ने आरोपी अवतार सिंह को गिरफ्तार कर कब्जे से 508 ग्राम चांदी बरामद की। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें