फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुनाफे का लालच देकर धोखाधड़ी करने का तीसरा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आठ महीने पहले कंपनी में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा देने का लालच देकर 1.92 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिल कुमार निवासी बल्लभगढ़ जिला फरीदाबाद के कब्जे से दो हजार रुपये बरामद हुए। मामले में पुलिस अनिल समेत तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

थाना साइबर में दर्ज शिकायत में प्रदीप सांगवान निवासी डेरा ठोल ने बताया था कि 28 जुलाई को उसके व्हाट्सएप पर एक कंपनी से मैसेज आया था, जिसमें उस कंपनी में राशि लगाने पर 20 से 60 प्रतिशत तक का लाभ दिया जाना था। अगले दिन कंपनी ने उसे टेलीग्राम से जुड़ने के लिए कहा था। टेलीग्राम पर कंपनी से जुड़ने के बाद उससे कंपनी ने अलग-अलग समय पर 1.92 लाख जमा करवा थे। वह कंपनी से पैसों को निकालने लगा तो कंपनी ने पैसे देने से इनकार कर दिया। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए साइबर सेल टीम ने 15 मार्च को आरोपी संदीप वर्मा उर्फ संडी निवासी सेक्टर-28 फरीदाबाद व प्रदीप कुमार उर्फ फडकु निवासी जेवरा जिला हिसार को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने साढ़े नौ हजार रुपये बरामद किए थे। आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीसरे आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार करके कब्जे से दो हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें