फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भ्रूण जांच कराने का तीसरा आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पांच महीने पहले भ्रूण जांच कराने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अरुण सिंह निवासी खायावड़ी जिला शामली यूपी समेत तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है। आरोपियों ने 45 हजार रुपये में यूपी ले जाकर भ्रूण जांच कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि जिला समुचित प्राधिकारी की ओर से 16 फरवरी को भ्रूण जांच करने वाले गिरोह पर कार्रवाई करने के लिए टीम का गठन किया गया था। दलाल नरेंद्र सैनी निवासी भादसों जिला करनाल ने महिला डिकॉय को 45 हजार रुपये में जांच करने का आश्वासन दिया था। आरोपी ने डिकॉय से उमरी चौक पर बुलाकर 45 हजार लिए थे और जांच के लिए करनाल के रास्ते यूपी ले गया था। लौटने के बाद टीम ने आरोपी नरेंद्र सैनी व रघुबीर सिंह को गिरफ्तार किया था। आगामी जांच करते हुए पुलिस ने मामले में शामिल तीसरे आरोपी अरुण सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें