फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धोखाधड़ी में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, तीन लाख बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। धोखाधड़ी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने कार्रवाई करते हुए रायपुररानी निवासी मनिक को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने यह तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी की है। आरोपी के न्यायालय के आदेशानुसार एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पहले पकड़े गए दोनों आरोपियों ठरवा गांव निवासी आरोपी हरबंस सिं और हंडेसरा निवासी मुख्तयार सिंह उर्फ मिंटू को गिरफ्तार करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान उन्होंने अपने तीसरे साथी का नाम लिया। इस मामले में काला आम्ब निवासी अशोक कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 16 जून 2025 को आरोपी हरबंस सिंह, मुख्तयार सिंह व अन्य ने फर्जी ब्याना लिखकर वा धोखाधड़ी करके उससे 39 लाख रुपये हड़पने व 1.35 करोड़ के चैक ले लिया। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके लगभग तीन लाख 80 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें