फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से जेवरात चुराने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीना पहले बंद मकान से जेवरात चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 13 सितंबर को हर्षवर्धन तिवारी वासी श्याम कॉलोनी ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 11 सितंबर की शाम वह अपने मकान को ताला लगाकर अपने परिवार सहित रेलवे कॉलोनी में अपनी रिश्तेदारी में गया था। अगले दिन वापस घर आया तो देखा की उसके मकान में अंदर के कमरे का ताला टूटा हुआ था और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया कि अलमारी से सोने, चांदी के गहने, चार हजार रुपये व अन्य सामान चोरी हो चुका था। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए सीआईए-1 ने 16 सितंबर आरोपी राजन उर्फ साहिल वासी मिर्जापुर हाल वासी झांसा रोड के नजदीक व विजय कुमार वासी छोटा बाजार थानेसर को गिरफ्तार करके अदालत से दो दिन का रिमांड लिया था। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया था। अब पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर तीसरे आरोपी विशाल वासी रायसन (करनाल) को गिरफ्तार करके आदेश के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें