फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार गया था शादी में, चोर घर से चुरा ले गए जेवर व ढाई लाख रुपये कैश, कारतूस भी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याण नगर से चोर एक घर का ताला तोड़कर जेवर, ढाई लाख रुपये, रिवाल्वर का लाइसेंस और कारतूस चुरा ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करके केस दर्ज कर लिया है। थाना कृष्णा गेट पुलिस में दर्ज शिकायत में नवीन कुमार हाल वासी कल्याण नगर ने कहा कि वह किराए के मकान में रहता है। 9 सितंबर को वह अपने ममेरे भाई की शादी में परिवार सहित पिहोवा गया हुआ था। अगले दिन सुबह करीब पांच बजे जब वह घर पहुंचे तो उनके गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर जांच की तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर से गहने, नकदी और उसके पिता के गन का लाइसेंस गायब था। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें