पिहोवा। हेलवा गांव में सो रहे व्यक्ति पर चोरों ने हमला कर दिया और उसकी भैंस लेकर फरार हो गए। चोरों के हमले से व्यक्ति घायल हो गया। उसने परिजनों को सूचना दी। उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांववासी रामपाल ने बताया कि रात करीब दो बजे चार-पांच व्यक्ति आए और उस पर सोते समय ही हमला कर दिया। एक ने मुंह दबा लिया तो दूसरे ने गला दबाया। दो व्यक्ति पर उस डंडों से हमला करते रहे, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल भी हो गया। जब तीन लोग उसे दबाए हुए थे तो अन्य लोग उसकी भैंस खोलकर ड्रेन की ओर रवाना हो गए। वारदात के दौरान बिजली भी गुल थी और आरोपी उसे छोड़कर भागे तभी उसने देखा तो भैंस गायब थी। संवाद