दुकान का शटर तोड़कर चोर दुकान में रखी तांबे की स्क्रब तथा गल्ले से 10 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शांति नगर वासी गौरव सिंगला ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि उसकी इस्माईलाबाद शहर में सिंगला इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान है। 29 सितंबर रात को अज्ञात चोर उसकी दुकान का शटर एक तरफ से तोड़ कर तांबे की स्क्रब और गल्ले से करीब 10 हजार रुपये चुरा लिए। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।