लाडवा। बपदा गांव में चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामानए मोबाइल, जेवर और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
जिले सिंह निवासी बपदा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 जून को वह अपनी पत्नी के साथ गांव की गोगामेड़ी पर रात को 10 बजे जागरण में गया था। सुबह करीब चार बजे वह अपने घर वापस आए तो घर के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था तथा अलमारी में रखे एक जोड़ी सोने के टॉप्स, दो जोड़ी चांदी की पायल, 18 चांदी के सिक्के, दो जोड़ी चुटकी, ड्रिल मशीन, मोबाइल व लॉकर में रखें साढ़े 48 हजार रुपये गायब थे। पुलिस ने सूचना पाकर मौके का मुआयना किया। शिकायतकर्ता ने अपने ही गांव के तीन लोगों पर चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।