फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बंद कमरे में रखा हजारों का सामान ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। एक मकान से चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सलिंद्र कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी दुकान के पीछे एक मकान है जिसमें वह मोटरसाइकिलों से संबंधित सामान रखता है। 26 जून को वह मकान पर सामान लेने गया तो वहां से नये व पुराने मोटरसाइकिलों के 14 अलाॅय व्हील व 50 किलो सिल्वर, 30 किलो लोहे का सामान गायब मिला। पुलिस ने शिकायत के अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन



एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 3400 रुपये निकाले
इस्माईलाबाद। एटीएम कार्ड बदलकर एक उपभोक्ता के खाते से 34 हजार रुपये निकाल लिए गए। सर्वजीत कौर निवासी ठसका मीरा जी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शिक्षक है और उसके पिता महंगा सिंह उनका एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकालने के लिए बूथ पर गए थे। वहां उन्हें दो युवक मिले, जिन्होंने मदद करने को कहा। पिता ने उन्हें एटीएम कार्ड दे दिया और कुछ ही देर बाद युवकों ने कहा कि इस एटीएम से रुपये नहीं निकल रहे और कार्ड वापस कर दिया। कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर खाते से अलग-अलग समय पर 34 हजार रुपये निकाल लिए जाने के मैसेज आया। यह देख वे हैरान रह गए। पुलिस ने शिकायत के अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद



पराली की गांठों से भरी ट्राली चोरी
पिहोवा। एक मिल के समीप खड़ी की गई पराली की गांठों से भरी ट्राली चोरी कर ली गई। जगतार सिंह निवासी संगरूर ने पुलिस को बताया कि वह पराली व गेहूं के अवशेष की गांठें बनाकर पेपर मिल में भेजने का काम करता है। 24 जून को उसने एक ट्राली लोड कर बाखली के समीप स्थित पेपर मिल में उतारने के लिए समीप ही खड़ी की थी और बारी का इंतजार किया जाने लगा। जब बारी आई तो उनकी ट्राली ही गायब मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें