फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े

विज्ञापन
शाहाबाद। चोरी की वारदात के बारे में जानकारी महिला कल्पना।
विज्ञापन
शाहाबाद। मोहल्ला सैदां में बीती रात चोरों ने घर से लाखों रुपये के जेवरात व हजारों की नकदी उड़ा ली। एक सप्ताह में शहर में यह चोरी की दूसरी बड़ी घटना है, जिससे लोगों में रोष है। पुलिस को दी शिकायत में कृष्ण कुमार बजाज ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को शहर से बाहर गए थे। शादी कार्यक्रम रविवार सायं का था। मगर रविवार सुबह उनके पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके गेट का ताला टूटा हुआ है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जब वह घर पर पहुंचे, तो देखा कि घर की तीनों मंजिलों पर बने कमरों के ताले टूटे हुए थे और अंदर अलमारियों व बेडों को पूरी तरह से खंगाला हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर सोने व चांदी के गहने व हजारों की नकदी चोरी कर ले गए हैं, वहीं घर की सदस्य कल्पना ने बताया कि चोरों ने बच्चों की गुल्लक तक नहीं छोड़ी और मंदिर में लड्डू गोपाल जी के आभूषण भी चोरी करके ले गए हैं। कल्पना ने बताया कि तीसरी मंजिल पर चोरों ने जाली को काटकर अंदर प्रवेश किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू की। बता दें कि पिछले रविवार दीपावली के दिन चोरों ने धर्मेन्द्र गाबा के घर का ताला तोड़ा था और नकदी व सोने-चांदी के गहने चोरी करके ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें