फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कोचिंग सेंटर का ताला तोड़कर चोरों ने चुराई इन्वर्टर व बैटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। चोरों ने वीआईपी कॉलोनी स्थित एक कोचिंग सेंटर को निशाना बनाया है, जहां से इन्वर्टर व बैटरी चोरी कर ले गए। कोचिंग सेंटर के मालिक जसविंद्र नारंग ने बताया कि वीरवार रात्रि को वह अपना कोचिंग सेंटर सही प्रकार से बंद कर कर गए थे। जब सुबह सफाई कर्मचारी वहां पर पहुंचे तो देखा कि सेंटर के गेट का ताला टूटा पड़ा है और वहां से इनवर्टर व उसकी बैटरी गायब है। सूचना मिलने पर डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। तीन दिन पहले ही लाडवा के वार्ड सात में दिन दिहाड़े चोरों द्वारा लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। जिसका भी अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें